एटा, जून 8 -- बीते शुक्रवार को बड़े ही जोर-शोर और तामझाम के साथ राजा का रामपुर से एटा के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा एक सप्ताह के अंदर ही ठंडी पड़ गई। परिवहन सेवा लाभ अब क्षेत्र की आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। उद्घाटन के अगले ही दिन से बस सेवा की लचर व्यवस्था के कारण स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बस सेवा की लचर व्यवस्था बीते शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर और एटा डिपो एआरएम नरेश गुप्ता ने राजा का रामपुर से हरी झंडी दिखाकर तीन बसों को रवाना किया था। परिवहन निगम के अधिकारियों ने दावा किया था कि यह बसें ग्रामीण जनता की सुविधा के लिए क्षेत्र के दो चक्कर लगाएंगी। रामपुर से सुबह एटा जाने के लिए तो बसों का समय लगभग सुनिश्चित है, लेकिन एटा से वापस राजा का रामप...