लखनऊ, अप्रैल 4 -- युवक पर पत्थर से हमला कर 25 हजार रुपये लूटने वाले बदमाश को अलीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार ने बताया कि 4 मार्च को सुशांत गोल्फ सिटी की फ्रैंड्स कॉलोनी निवासी शक्ति सिंह निवासी ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छानबीन के दौरान पुलिस ने गुरुवार रात आरोपी अनुपम पटेल निवासी सेक्टर-जे गुड़ंबा को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी पूर्व में एनडीपीएस में जेल जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...