लखनऊ, अप्रैल 24 -- जानकीपुरम जोन अंतर्गत अलीगंज क्षेत्र में गुरुवार की देर रात 33 केवी लाइन डालने के दौरान पुरनिया उपकेंद्र के सामने जेसीबी से खुदाई में मिश्रीपुर फीडर की भूमिगत केबिल क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके चलते अलीगंज के कई सेक्टरों सहित सीतापुर रोड की कुछ कॉलोनियों की बिजली रात 11.30 बजे के आसपास ठप हो गई। भीषण गर्मी से परेशान उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंच गए। नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन कर हंगामा किया। मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों ने अन्य सोर्स से आपूर्ति बहाल करने का आश्वान देकर मामला शांत कराया। चार घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई। इस बीच रात भर लोग गर्मी से परेशान रहे, ठीक से सो नहीं पाए। यह भी पढ़ें- एबीसी लाइन में फाल्ट,गर्मी में सुबह से जनजीवन बेहाल ठेकेदार की लापरवाही से गई बिजलीपुरनिया उपकेंद्र के सामने 33केवी लाइन डालने का काम चल रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.