जमुई, सितम्बर 27 -- अलीगंज । निज संवाददाता अलीगंज प्रखण्ड में महागठबंधन कार्यकर्ताओं द्वारा अलीगज अस्पताल चौक पर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। महागठबंधन के नेताओ में आरोप लगाया कि चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के बजाय सत्ताधारी दल के दबाव में काम कर रहा है। मतदाता सूची में गड़बड़ी और विपक्षी दलों के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैये का विरोध जताया गया। प्रखंड अध्यक्षों एवं महागठबंधन के घटक दलों (राजद, कांग्रेस, वामदल) के नेताओं की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और मुख्य चौराहे पर आकर विरोध जताया। आक्त्रोशित कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया तथा निष्पक्ष चुनाव प्र्त्रिरया सुनिश्चित करने की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त का राज...