एटा, मार्च 13 -- विद्युत वितरण मंडल एसई के निर्देश पर शुक्रवार को कस्बा अलीगंज में वृहद बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें तीन बिजली चोरों को मौके पर ही पकड़ा गया। अलीगंज बिजलीघर जेई अतर सिंह के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने कस्बा के मोहल्ला लुहारी दरवाजा में बिजली चेकिंग का अभियान चलाया, जिसमें तीन लोग अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली चलते हुए पकड़े गए। इनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया। विद्युत वितरण निगम एवं बिजिलेंस टीम की संयुक्त कार्रवाई के बाद कस्बा में अवैध कटिया धारकों में हड़कंप मचा रहा। बिजली चेकिंग की सूचना जैसे ही लोगों को मिली लोगों ने अवैध रूप से पड़ी कटियाओं को उतारना शुरू कर दिया। इस दौरान जेई ने बताया उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर बिजली कनेक्शन दिए जा रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.