एटा, अप्रैल 5 -- अलीगंज। रविवार शाम को आई तेज आंधी के कारण एटा-अलीगंज मार्ग पर चौधरी मुख्तयार सिंह कॉलेज के पास अचानक सड़क किनारे खड़ा एक विशाल पेड़ टूटकर बिजली की लाइनों पर गिर गया। पेड़ गिरते ही विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और देखते ही देखते करीब आधा दर्जन बिजली के पोल एक-एक कर सड़क पर धराशायी हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक ईको कार अचानक इस हादसे की चपेट में आ गई। एक बिजली का पोल सीधे कार पर आ गिरा, जिससे कार का अगला शीशा टूट गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय कार में बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ी गनीमत यह रही कि उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी। यदि तारों में करंट दौड़ रहा होता तो यह हादसा जानलेवा साबित हो होता और बड़ा नुकसान हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.