एटा, अप्रैल 15 -- नगर में नारी शक्ति वंदना यात्रा का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया। यात्रा के दौरान महिलाओं ने केंद्र सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के निर्णय पर अपनी खुशी जाहिर की। कार्यक्रम की संयोजक जिला उपाध्यक्ष कुमारी आशीष राजपूत रहीं, जिन्होंने कहा कि नारी समाज की आधारशिला है और उसके सशक्तिकरण से ही देश का समग्र विकास संभव है। चेयरमैन प्रतिनिधि बॉबी गुप्ता और जिला महामंत्री पियूष शाक्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में जिला मंत्री गोपाल शर्मा, फेरू सिंह, अरुण, विकास गुप्ता, सवेन्द्र राजपूत, शाहिद सहित कई जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने बाइक रैली निकालकर भरी हुंकार यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन से सशक्त लोकतंत्र की ओर कदम यह भी पढ़ें- भाजप...