एटा, जून 19 -- शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार कार ने ऑटो चालक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। फर्रूखाबाद ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। अलीगंज के गांव बिठारा निवासी जगवीर सिंह (32) पुत्र सुखदेव सिंह ऑटो चलाता है। शुक्रवार की सुबह वह ऑटो लेकर घर से निकला था। जगवीर सिंह सराय अड्डा के पास सड़क पार कर रहे थे इसी समय मैनपुरी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- अलीगंज में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत कार की रफ्तार बहुत तेज बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक करीब 200 मीटर दूर जाकर गिरे। हादसे की आवा...