जमुई, अप्रैल 3 -- अलीगंज। निज संवाददाता बढ़ती महंगाई, रसोई गैस तथा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलीगंज में प्रदर्शन किया। नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार हर मायने में विफल है। अभी इनका 56 इंच का सीना कहां चला गया। देश भर में रसोई की किल्लत है। कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार हाय-हाय के नारे भी लगाए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है। कांग्रेसियों ने पीएम मोदी का पुतला भी दहन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.