एटा, अप्रैल 5 -- अलीगंज। शनिवार के बाद रविवार को भी आई आंधी ने अलीगंज तहसील क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को पूरी प्रभावित कर दिया। आकाशीय बिजली गिरने से ग्रामीण क्षेत्र में तीन ट्रांसफार्मर खराब हो गए, वहीं दोनों ही दिन तेज आंधी के कारण 20 से अधिक बिजली के पोल उखड़कर जमीन पर गिर गए। उसके कारण कई दर्जन गांवों की बत्ती गुल हो गई। शनिवार एवं रविवार दोनों ही दिन हवाए इतनी तेज थी कि एक दर्जन से अधिक स्थानों पर बिजली की लाइनें टूटकर लटक गईं। तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में 20 से अधिक बिजली पोल गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आकाशीय बिजली गिरने से तीन ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण फॉल्ट की समस्या और गंभीर हो गई। रात तक ग्रामीण इलाकों में बिजली न आने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मोबाइल चार्जिंग से लेकर पशुओं के पानी तक की समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.