एटा, अप्रैल 9 -- गुरुवार को एसएसपी डा. इलामारन जी ने अलीगंज कोतवाली का निरीक्षण किया। बीट के सिपाहियों से कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा के साथ ही अभिलेखों को भी देखा। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया है। उन्होंने मालखाने, शस्त्रागार, दफ्तर, सीसीटीएनएस के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने अधीनस्थों जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ किया है कि जिले में अपराध और अपराधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्देशित किया है कि सक्रिय अपराधियों, टॉप-10 अपराधियों और हिस्ट्रीशीटर पर विशेष निगरानी रखे। एसएसपी ने डाक बंगला से लेकर गांधी चौराहा तक भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया और व्यापारियों से जानकारी ली। एसएसपी ने सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालो को भी हिदायत दी है तत्पश्चात वह पुरानी चौकी के क्षेत्रफल का जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.