एटा, दिसम्बर 11 -- गांव नगला परम में तबेले में आग लगने से एक पशु मर गया। अन्य पशु झुलस गए। गांव लालपुर बुजुर्ग में गुरुवार सुबह झोपड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आकर सेवायत झुलस गए। आग से सामान भी जल गया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई है। थाना जसरथपुर के गांव नगला परम निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि बुधवार रात को तबेले में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आकर एक पशु की जलकर मर गया जबकि चार अन्य पशु गंभीर रूप से झुलस गए। किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया। जसरथपुर थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। पांच पशुओं के जलने की सूचना मिली है। फायरकर्मी अर्जुन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही राहत बचाव दल मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.