लखनऊ, जून 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। अलीगंज की घटना के घायल युवकों और उनके परिजनों का हाल लेने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय केजीएमयू पहुंचे। अजय राय ने परिजनों को सांत्वना दी। राय ने कहा कि यह घटना प्रशासनिक असफलता है। मामले की जांच होनी चाहिए। हर पीड़ित को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। अजय राय ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।देर शाम प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में घटना के दिवंगत युवकों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा हुई। युवकों को श्रद्धांजलि देने के बाद अजय राय ने कहा कि शासन और प्रशासन की उदासीनता के चलते यह दुखद घटना हुई है। यह भी पढ़ें- घायलों व पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे जनप्रतिनिधि यह हृदय को विचलित करने वाली घटना है। सरकार को इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल सख्त कदम उठाने चाहिए। श्रद...