एटा, फरवरी 11 -- तहसील अलीगंज क्षेत्र के गांव दादूपुर आस्कारपुर में व्यक्ति की रेबीज संक्रमण फैलने से मौत हो गई। मृतक के बेटे संकेत ने बताया कि दीपावली पर पिता 45 वर्षीय रामौतार पुत्र पुत्तू सिंह को एक आवारा कुत्ते ने पैर में काट लिया था। उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाकर एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं लगवा सके। इसके बजाय परिवार झाड़-फूंक और देसी उपचार में लगा रहा। कुछ दिनों बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उनमें रेबीज के लक्षण दिखाई देने लगे। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए फर्रुखाबाद, कानपुर और बाद में दिल्ली तक लेकर गए। तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। बुधवार की रात करीब 12:25 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी लक्ष्मी देवी (40 वर्ष), बड़ी बेटी राखी (23 वर्ष), ...