आगरा, मई 14 -- क्षेत्र के गांव तैयबपुर में चल रहे सर्व समाज नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार की रात अलीगंज व फग्नौल टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसका उद्घाटन राजेंद्र पाल शाक्य ने फीता काटकर एवम टॉस उछाल कर किया। अलीगंज की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। अलीगंज टीम ने 10 ओवर में 161 रन बनाए, जबकि फग्ननौल की टीम 10 ओवर में ही 129 रन ही बना सकी। इस दौरान क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजक राहुल कुमार, अध्यक्ष विकास गौतम, अरुण कुमार, सुरजीत सिंह, हिमांशु, अमित कुमार, गुड्डू, सोनू, निज़ाम अहमद, सुशील, अमित कुमार, मौसीन खान, राहुल कुमार, बरकती, अभिषेक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...