अलीगंज अग्निकांड- सुरक्षा मानकों की कठोरता से जांच करे सरकार - संजय सिंह
लखनऊ, जून 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड और उसमें कई मासूम बच्चों की हुई असामयिक मृत्यु पर आम आदमी पार्टी (आप) ने गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने इस घटना को प्रशासनिक शिथिलता का परिणाम बताते हुए मांग की है कि इस लापरवाही के लिए तुरंत जवाबदेही तय की जाए। संजय सिंह ने बयान जारी कर कहा है कि लखनऊ से आई खबर अत्यंत विचलित और व्यथित करने वाली है। जिन परिवारों ने अपने बच्चों को बड़े सपनों और उम्मीदों के साथ पढ़ने भेजा था, आज उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यह भी पढ़ें- लखनऊ में अग्निकांड घटनास्थल पर पहुंचे योगी, अफसरों को फटकार, बोले-दोषियों को बख्शेंगे नहीं दुख की इस अत्यंत कठिन घड़ी में आम आदमी पार्टी पूरी संवेदना के साथ हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.