लखनऊ, अगस्त 24 -- अलीगंज में 22 जून को हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के जिम्मेदार एक लाख के इनामी व कॉम्पलेक्स मालिक सुरेंद्र शुक्ला को पुलिस जल्द भगोड़ा घोषित करेगी। पुलिस ने इस कार्रवाई से संबंधित जुड़े सारे दस्तावेज तैयार कर उसके खिलाफ साक्ष्य जुटा लिए है। इसके साथ ही कुर्की की कार्रवाई के लिए उसकी संपत्तियों का ब्योरा भी पुलिस जुटा रही है। पुलिस की चार टीमें सुरेंद्र की तलाश में सीतापुर, प्रयागराज और गैर राज्यों में दबिश दे रही हैं। हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है अग्रिम जमानत अर्जी :

पुलिस की कार्रवाई इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार के मुताबिक मामले में सुरेंद्र ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी डाली थी। कोर्ट से वह खारिज हो चुकी है। सुरेंद्र को भगौड़ा घोषित करने के लिए दस्तावेज तैयार किए गए हैं। इसके अलावा 82 और 83 कुर्की कार्...