अलीगंज अग्निकांड के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
लखनऊ, जुलाई 3 -- राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की गोमतीनगर व्यापार मंडल इकाई की ओर से पत्रकारपुरम चौराहे पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड में प्राण गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभी ने सुरक्षा मानकों के पालन का संकल्प लिया, जिससे भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव व महासचिव डॉ. रेहान अहमद ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिससे किसी की जान या माल का खतरा उत्पन्न होता हो। गोमतीनगर व्यापार मंडल के अनुराग वर्मा, न्यू टीपी ज्वेलर के राजीव रमन, अनुराग सोनी, देवेश कुमार यादव व शारिक मलिक ने सभी से सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की अपील की। किसी भी प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.