अलीगंज अग्निकांड के मासूमों को दी श्रद्धांजलि
पीलीभीत, जून 24 -- पूरनपुर। लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले मासूम बच्चों की स्मृति में मंगलवार को नगर के तिरंगा चौक स्थित मोहन सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने कैंडल जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित एक व्यावसायिक भवन में लगी आग में कई बच्चों की दर्दनाक मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस हादसे ने व्यावसायिक भवनों में सुरक्षा मानकों की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- खान सर की कोचिंग समेत 100 से अधिक इंस्टिट्यूट सील, लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन में योगी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.