अलीगंज अग्निकांड : अभियंता संघ का दावा, एनओसी के लिए ट्रेजरी में जमा हुई थी रकम
लखनऊ, जून 29 -- अलीगंज अग्निकांड में विद्युत सुरक्षा निदेशालय और अभियंता संघ आमने-सामने आ गए हैं। विद्युत परिषद अभियंता संघ ने कहा कि जिस भवन में आग लगी थी, उसके वाणिज्यिक संयोजन के लिए जरूरी विद्युत सुरक्षा निदेशालय के अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिए ट्रेजरी में चालान जमा किया गया था। अगर चालान जमा हुआ था तो एनओसी फर्जी कैसे हो सकती है? यह भी पढ़ें- दुकान या मकान खरीदने से पहले जान लें कैसे मिलती है फायर NOC, कहीं सब हो न जाए स्वाहा!अभियंता संघ का आरोप अभियंता संघ के महासचिव जितेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि विद्युत सुरक्षा निदेशालय के अधिकारी एनओसी मामले में शासन को गुमराह कर रहे हैं। निदेशालय का दावा है कि उसके पास एनओसी संबंधित अभिलेख ही नहीं हैं। वहीं, जिस भवन में आग लगी, उसमें 20 किलोवॉट के विद्युत संयोजन के लिए उपभोक्ता ने विधिवत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.