लखनऊ, जून 25 -- यूपी में 1.33 लाख परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ रहे 1.48 करोड़ विद्यार्थियों की अग्नि से सुरक्षा के उपायों को सख्ती से लागू किया जाएगा। अग्निशमन यंत्रों के साथ ही सिलेंडर व चूल्हे की भी जांच की जाएगी। मिड डे मील बनाते समय पूरी सतर्कता बरती जाएगी। सभी शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह इसका सख्ती से पालन करें। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद गुरुवार से खुले परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में आग से बचाव को लेकर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। राजधानी के अलीगंज में हुए अग्निकांड से सबक लेकर सभी विद्यालयों को अलर्ट किया गया है। यह भी पढ़ें- 1.33 लाख स्कूलों में अग्नि सुरक्षा के उपाय सख्ती से होंगे लागू खासकर मिड डे मील बनाते समय रसोइयों को पूरी सावधानी बरतने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। गैस ...