अलीगंज अग्निकांड: हादसे के पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजे की मांग
लखनऊ, जून 23 -- अलीगंज एनीमेशन कोचिंग अग्निकांड में 15 छात्र-छात्राओं की मौत पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (सीपीआई-एम) ने गहरा दुख जताया है। पार्टी ने हादसे में जाने गंवाने वाले प्रत्येक छात्र के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दिये जाने की मांग की है। पार्टी की जिला कमेटी की सचिव मधु गर्ग ने कहा कि अग्निकांड की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाये। उन्होंने शहर भर में चल रहे कोचिंग संस्थानों और अन्य व्यावसायिक भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड: स्कूल, कोचिंग व अस्पतालों के जांच की उठी मांग साथ ही सरकार से घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.