सिमडेगा, फरवरी 3 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के अलिगुढ़ चबूतरा में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान महावीर सिंह ने की। बैठक में गांव के विकास हेतू विकास योजनाओं का चयन करने के पश्चात ग्राम सभा को सशक्त बनाने का निर्णय लिया गया। ग्रामसभा में पक्का बांध के समीप बने पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है उसपर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय तक सड़क को बनाने के लिए प्रशासन से किया गया है। मौके पर गौरी सिंह, सियावर सिंह, किशोर कुमार सिंह, दीपक सिंह, मोतीलाल जयसवाल, मनदेव सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.