भागलपुर, जनवरी 6 -- रसलपुर थाना क्षेत्र के एकचारी गांव में अलाव से आग सेंकने के दौरान एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना में फणीरुद्ध पंडित की पत्नी 55 वर्षीय मनोरमा देवी के कपड़ों में आग लग गई, जिससे वह कमर से नीचे पैर तक करीब 30 प्रतिशत झुलस गईं। आग लगते ही परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और घायल महिला को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल कहलगांव लाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...