बदायूं, दिसम्बर 17 -- बिसौली, संवाददाता। सर्दी से बचाव के लिए अलाव के पास बैठी मानसिक मंदित युवती को मिर्गी का दौरा आ गया, जिससे वह आग में गिर पड़ी और गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के परवेज नगर गांव का है। गांव के रहने वाले हरिद्वार लाल की 21 वर्षीय बेटी मीना मानसिक बीमारी से ग्रस्त थी। रविवार को वह सर्दी से बचने के लिए घर के बाहर अलाव के पास बैठी थी। इसी दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे वह आग की चपेट में आ गई और झुलस गई। परिजन उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां भी सुधार नहीं हुआ। इसके बाद मीना को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.