गंगापार, जनवरी 9 -- पौष पूर्णिमा से माघ मेला प्रारंभ होते ही भीषण ठंड और घने कोहरे के बीच गोरखपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, देवरिया, मऊ सहित अन्य जनपदों से बड़ी संख्या में कल्पवासी व स्नानार्थी पवित्र संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। लेकिन बाबूगंज क्षेत्र में कहीं भी अलाव की व्यवस्था न होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को लेकर लोगों में क्षोभ और ग्रामीणों में आक्रोश है। बाबूगंज निवासी नीरज जायसवाल व किसान नेता मन्नू हाशमी ने बताया कि बाजार के लोग स्वयं लकड़ी की व्यवस्था कर अलाव जला रहे हैं, जिससे राहगीर और ग्रामीण ठंड से राहत पाकर आगे बढ़ पा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.