चंदौली, दिसम्बर 14 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कस्बा में अलाव नहीं जलने पर रविवार की सुबह ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि ठंड बढ़ने के बाद भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। जिले में अलाव जलाने के लिए लाखों रुपया ख़र्च किया जाता है। लेकिन ठंड बढ़ने के बाद भी अधिकांश जगहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इस दौरान सकलडीहा के सार्वजनिक स्थलों पर भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।इससे ठंड से परेशान कस्बा के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। चेताया जल्द ही समस्या दूर नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.