बगहा, जनवरी 1 -- नरकटियागंज। प्रखंड के कुंडीलपुर गांव में बुधवार की शाम में अलाव सेंकने के दौरान एक महिला झुलस गई। महिला हजारी प्रसाद की पत्नी हिमाचल देवी (60) बताई गई है। बताया जाता है कि उक्त महिला ठंड से बचाव के लिए अपने दरवाजे पर अलाव ताप रही थी। तभी अलाव से उसके कपड़े में आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाकर महिला को बचाया। परिजनों ने इलाज के लिए उसे नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया। यहां उसका इलाज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.