प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 23 -- अजगरा, हिन्दुस्तान संवाद। ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर को अलाव तापते समय दौरा पड़ गया। इससे वह अलाव में ही गिरकर झुलस गया। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लीलापुर थाना क्षेत्र के जोगईपुर कटैया निवासी 23 वर्षीय नीरज वर्मा बहलोलपुर स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करता था। रविवार सुबह वह ईंट-भट्ठे पर अलाव ताप रहा था। बताया गया कि इसी दौरान उसे दौड़ा पड़ा और वह आग में गिर गया। आग में गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। ईंट-भट्ठे पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में उसे मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बारे में लीलापुर एसओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.