कुशीनगर, जनवरी 8 -- बरवां रतनपुर। नेबुआ नौरंगिया व खड्डा क्षेत्र में बुधवार को पछुआ हवा व हाड़ कंपा देने वाली गलन से जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त व प्रभावित है। ठंड की ठिठुरन से जगह-जगह लोग अलाव के सहारे दिन काट रहे हैं। पूरे दिन व रात पछुआ हवा का असर बर्फिली हवा के बराबर है। गुनगुनी धूप से लोगों के रोजमर्रा के कार्यों में कोहरे से थोड़ा राहत जरूर मिला, लेकिन गलन जैसी ठंड का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के बरवां रतनपुर, नौगांवां, बेलवा, अतरडीहा, रामपुर, रायपुर खास, सिरसिया बुजुर्ग, देवतहा बाली आदि चौक चौराहों पर लोगों को अलाव से राहत मिली, लेकिन ठिठुरन में दिन बिता। क्षेत्र के संतोष सिंह, मनोहर, श्रीनिवास, रधुवर, रंजीत, सोमारी आदि किसानों ने बताया कि सरसों, फूलगोभी, पात गोभी, आलू, पालक आदि फसलों को धूप की आवश्यकता है। इसी तरह मौसम बना रहा तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.