जहानाबाद, दिसम्बर 29 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड मे शीतलहर का प्रकोप जारी है। सोमवार को दिनभर सूर्य का दर्शन नहीं हुआ। जिससे ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ गया है। शीतलहर के कारण लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। ठंड से बचाव के लिए जगह-जगह पर लोग अलाव तापते नजर आए। घर से बाहर निकलने वाले लोग गर्म कपड़े और चादर लेकर निकल रहे हैं। बहुत से लोग ठंड को लेकर पहले से तैयारी रखते हैं। फिर भी जिन लोगों की आवश्यकता है, वह लोग गर्म कपड़े खरीद रहे हैं। लकड़ी की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। मखदुमपुर बाजार में नगर पंचायत के द्वारा कुछ जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। लेकिन वह पर्याप्त नहीं है। कई जगहों पर लोग अपने पैसे से लकड़ी खरीद कर अलाव जला रहे हैं। सड़क किनारे जाने वाले राहगीर भी कुछ देर रुक कर अलाव ताप रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.