मैनपुरी, फरवरी 8 -- जीटी रोड पर सुल्तानगंज और फर्दपुर के बीच एक ढाबे पर चौकीदार का काम कर रहे वृद्ध की मौत हो गई। रात 2 बजे अचानक उसकी तबीयत खराब हुई तो ढाबे के कर्मचारी उसे अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानगंज निवासी 65 वर्षीय कुंवरपाल पुत्र सुखलाल ढाबे पर चौकीदारी करता था। रात 2 बजे के करीब अलाव के निकट बैठे कुंवरपाल की अचानक तबीयत खराब हो गई। जानकारी मिलते ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर जानकारी जुटाई और शव का कब्जे में लेकर मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।...