पूर्णिया, जनवरी 5 -- हरदा, एक संवाददाता।के नगर प्रखंड अंतर्गत रहुआ, सतकोदरिया, गंगेली और मझरा पंचायतों के चौक-चौराहों तथा मंदिर परिसरों में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से आम लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार गिरते तापमान और शीत लहर के बीच ठंड का असर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, लेकिन अब तक प्रशासन या पंचायत स्तर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। मझरा पंचायत के भवानीपुर स्थित प्रसिद्ध माता कामाख्या मंदिर के पुजारी गौरीकांत झा और अजय गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन पिछले एक पखवाड़े से ठंड काफी बढ़ जाने के बावजूद मंदिर परिसर में अलाव की कोई व्यवस्था नहीं है। सच्चिदानंद साह और संजय पोद्दार ने बताया कि सतकोदरिया चौक, डुमरिया चौक और मझरा हाट जैसे व्यस्त स्थानों...