जहानाबाद, जनवरी 3 -- मेहन्दिया, निज संवाददाता इन दिनों कड़ाके की ठंड बह रही है, जिसको लेकर सभी लोग परेशान हैं। ठंड से राहत को लेकर अरवल जिला भाजपा महामंत्री विकास कुमार दुबे ने जिलाधिकारी से सभी जगहों में पर्याप्त अलाव व्यवस्था की मांग की है। उन्होंने कहा है कि खास तौर पर कलेर प्रखण्ड के कलेर, अगनूर, बेलसार, मेहन्दीया, वलिदाद, परासी आदि जगहों में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। ठंड से निजात सिर्फ अलाव ही दे सकता है और ऐसी स्थिति में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं देखी जा रही है जिससे लोगों की ठंड बढ़ रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से प्रखंड के सभी बाजारों में पर्याप्त रूप से अलाव जलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...