मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- साहेबगंज। नगर परिषद के अशोक चौक के समीप सोमवार को अलाव की आग में जलने से रामचंद्र प्रसाद जायसवाल (85) की मौत हो गई। वह नवानगर निजामत के गोटी घर के निवासी थे। परिजनों की सूचना पर पहुंचे थानेदार सुनील कुमार ने मामले की छानबीन की। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया। मामले में कृष्ण कुमार ने अलाव की आग में जलकर पिता की मौत की एफआईआर दर्ज कराई है। मृतक के बड़े पुत्र कृष्ण कुमार जायसवाल ने पुलिस को बताया कि वे दो भाई हैं। अशोक चौक के पास उसकी जमीन है। उक्त जमीन पर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा है। पिता 26 वर्षों से उसके साथ रहते थे। सोमवार को मजदूर दयानंद प्रसाद के साथ जमीन पर पहुंचे थे। मजदूर दयानंद प्रसाद ने बताया कि वह नाश्ता करने चला गया। एक घंटे बाद लौटा तो देखा कि रामचंद्र प्रसाद जायसवाल अलाव की आग में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.