चंदौली, दिसम्बर 19 -- सकलडीहा। ठंड और गलन को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से अलाव जलाने व जरूरत मंदों को कंबल वितरण का निर्देश है। जिसे लेकर तहसील प्रशासन की ओर से क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगों को निर्देशित किया गया है। गुरूवार को सघन तिराहा सहित अन्य तिराहों पर सुबह शाम अलाव जलाये जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने लेखपालों की ओर से कुछ जगहों पर नाम मात्र का अलाव जलाकर कर कोरमपूर्ति किये जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का आरोप है कि हर वर्ष ठंड में तहसील प्रशासन की ओर से कस्बा के प्रमुख चौराहों पर अलाव और कंबल वितरण किया जाता था। लेकिन इस वर्ष भीषण ठंड में भी कुछ जगह अलाव जलाकर कोरमपूर्ति कर लिया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालो में सुनील सिंह, अभय सिंह, धर्मध्वजा पांडेय, हरिनारायण, रामदास, हमीद, चंद्रिका मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.