अलावलपुर स्कूल में विद्यार्थियों को दिया जल बचाने का संदेश
फरीदाबाद, मई 13 -- पलवल, सरसमल। गांव अलावलपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को जल संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पानी बचाने और जल संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों को दैनिक जीवन में पानी का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला सलाहकार कुसुम जांगड़ा ने कहा कि पानी की हर बूंद की बचत जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को जरूरत न होने पर नल बंद रखने और वर्षा जल संचयन अपनाने की सलाह दी। बीआरसी विश्वास ने स्वच्छ पेयजल और पानी की गुणवत्ता जांच की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.