फरीदाबाद, अप्रैल 9 -- पलवल,अजित कुमार। गांव अलावलपुर के नजदीक से गुजर रही आगरा नहर पर बने पुल से निकले सरिया वाहन चालकों के लिए परेशानी बने हुए हैं। यह पुल दर्जनभर गांवों को शहर से जोड़ता है। लोगों का कहना है क विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गौरतलब है कि गांव अलावलपुर के पास से आगरा नहर गुजर रही है। आगरा नहर पर काफी पुराने पुल बने हुए थे जो जर्जर हालत में थे। लोगों की सहूलियत को देखते हुए कोई हादसा ना हो इसके लिए पुराने पुलों के स्थान पर यूपी सरकार ने नए पुल बनाने शुरू किए। गांव अलावलपुर में भी करीब पांच वर्ष पहले एक नए पुल का निर्माण करवाया गया ताकि लोगों का रास्ता सुगम हो सके।आगरा नहर पर बने पुल में सरिया दिखाई देने लगे हैं। जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इन सरियों के कारण कोई भी वाहन चालक के साथ हादसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.