रुडकी, फरवरी 19 -- अलावलपुर में बीएसएनएल परिसर में चोरों ने धावा बोलकर कीमती मशीनरी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने पीड़ित कर्मचारी की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिजनौर निवासी टेक्नीशियन इरशाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात बदमाशों ने अलावलपुर में बीएसएनएल परिसर की सुरक्षा लांघकर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने वहां लगे पावर केबल, अल्टरनेटर और मशीन के कई अन्य कीमती पार्ट्स को काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया। उपनिरीक्षक विनय मोहन त्रिवेदी ने बताया कि तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से चोरों की शिनाख्त करने में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.