अलार्म से लोग घबराए, हीट वेव को लेकर जारी हुई चेतावनी
गंगापार, मई 19 -- बारा/शंकरगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। सोमवार की रात बारा क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई जब अचानक एक साथ हजारों मोबाइल फोन पर तेज इमरजेंसी अलार्म की आवाज सुनाई देने लगी। अचानक आई इस चेतावनी ध्वनि से लोग घबरा गए और अपने-अपने मोबाइल देखने लगे। कई लोगों ने इसे तकनीकी गड़बड़ी समझा, जबकि कुछ देर तक लोगों में दहशत का माहौल बना रहा कहीं-कहीं लोग घरों से बाहर निकल आए।
अलार्म का संदेश मोबाइल स्क्रीन पर जारी संदेश में अगले 24 घंटों के दौरान जिले में भीषण हीट वेव एवं गंभीर गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई थी। साथ ही लोगों से अत्यधिक जरूरी कार्य न होने पर घरों में रहने, धूप से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की अपील की गई। चेतावनी संदेश में कहा गया कि तेज गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान को देखते हुए बुजुर्गों, बच्चों एवं बीमार लोगों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.