लखनऊ, फरवरी 2 -- हजरतगंज के वजीर हसन रोड पर स्थित पांच मंजिला अलाया अपार्टमेंट के गिरने की घटना के तीन साल बाद अब शासन हरकत में आया है। 24 जनवरी 2023 को हुए इस हादसे में बरती गई गंभीर लापरवाही को लेकर शासन ने अब दोषी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की दिशा में कदम बढ़ाया है। इस संबंध में शासन के विशेष सचिव महेन्द्र प्रसाद भारती ने एलडीए के उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी है। जबकि एलडीए कई बार इसकी रिपोर्ट शासन भेज चुका है। ------- सेवानिवृत्त अधिकारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी 27 जनवरी 2026 को जारी इस पत्र में साफ तौर पर उल्लेख है कि हादसे की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए अधिकारी भले ही सेवानिवृत्त हो चुके हों, लेकिन उनके खिलाफ भी विभागीय अनुशासनिक जांच संस्थित की जाएगी। पत्र में जिन अधिकारियों के नाम सामने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.