अलायंस एयर के विमान की दिल्ली में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- प्रयागराज से नई दिल्ली आ रही अलायंस एयर के विमान की शुक्रवार दोपहर दिल्ली हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि विमान के एक इंजन में उड़ान के दौरान तेल का दबाव कम होने पर ने इंजन काम करना बंद कर दिया। विमान में 40 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। सूत्रों के मुताबिक विमान संख्या 9आई- 698 उड़ान ( एटीआर-72-600 विमान) ने प्रयागराज से उड़ान भरी, लेकिन रास्ते में विमान के एक इंजन में कम तेल दबाव की समस्या सामने आई। इसके बाद चालक दल ने स्थिति की जानकारी दिल्ली हवाई अड्डे के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी और आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी। विमान की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब 30 मिनट तक एक रनवे पर आपात स्थिति घोषित की गई। इस दौरान आपात सेवाओं और बचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.