बदायूं, दिसम्बर 26 -- अलापुर,संवाददाता। नगर पंचायत कार्यालय में ई-निविदा प्रक्रिया से छेड़छाड़ के मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष, उनके पति व लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि अधिशासी अधिकारी के हस्ताक्षर स्कैन कर कूटरचित पत्र तैयार किया गया, जिसके जरिए ई-निविदाओं की तिथियां बदली गईं और शासकीय कार्य में जानबूझकर बाधा डाली गई। मामले की जांच सीओ उझानी को सौंपी गई है। नगर पंचायत अलापुर के अधिशासी अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार ने अलापुर थाने में तहरीर देकर ई-निविदा प्रक्रिया से छेड़छाड़ और हस्ताक्षर की कूटरचना का गंभीर आरोप लगाया। बताया, नगर पंचायत कार्यालय ने 14वें और 15वें वित्त आयोग के तहत 15 दिसंबर से 20 दिसंबर तक अपराह्न तीन बजे तक ई-निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। आरोप है कि इस प्रक्रिया के दौरान नगर पंचायत अलापुर की लिपिक गार्गी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.