सुल्तानपुर, जनवरी 4 -- गोसाईगंज,संवाददाता गोसाईगंज क्षेत्र के अलहदादपुर गांव में रविवार को गिद्ध देखे जाने से ग्रामीणों में कौतूहल का माहौल रहा। लंबे समय बाद क्षेत्र में गिद्ध दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का कहना था कि गांव के बाहर स्थित खेतों और पेड़ों के आसपास कई गिद्ध काफी देर तक मंडराते नजर आए। पहले इस क्षेत्र में गिद्ध आम तौर पर दिखाई देते थे, लेकिन बीते कई वर्षों से यह दिखाई नही पड़ रहे थे। गिद्धों को पारिस्थितिकी तंत्र के लिए उपयोगी माना जाता है, क्योंकि वे मृत पशुओं को खाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। वन दरोगा वृजेश यादव ने बताया गिद्ध प्रवास के दौरान रुके होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.