फिरोजाबाद, जनवरी 28 -- सुहाग नगरी में लगातार तीसरे दिन भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। बुधवार की अलसुबह रुककर बारिश होती रही। वहीं सारा दिन बादलों के बीच सूर्यदेव के दर्शन न होने से वातावरण में गलन बढ़ गई। गलन भरी सर्दी से जन मानस परेशान होता रहा। मंगलवार को रात भर रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। कहीं पर बूंदाबांदी हुई तो कहीं पर रिमझिम पानी बरसता रहा। जिसकी वजह से वातावरण में गलन बढ़ी रही। बुधवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर तक सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिए। दोपहर बाद आसमान में सूरज निकलता दिखाई दिया लेकिन धूप नहीं खिल सकी। कुछ देर बाद ही आसमान में फिर से बादल छा गए। रात को बूंदाबांदी और रिमझिम बारिश होने पर सर्दी का अहसास बढ़ गया। जिसके चलते लोगों को अनेक तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ गया। रिमझिम बारिश और आसमान में छाए ...