अलसुबह में आई आंधी-बारिश, दिन में गर्मी-उमस ने किया परेशान
भागलपुर, मई 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। गुरुवार की अलसुबह करीब डेढ़ बजे जिले में आई आंधी-बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया था। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली तो बिजली की गड़गड़ाहट के बीच हल्की बारिश हुई। इस बारिश को भारतीय मौसम विभाग के पैमाने पर 8.5 मिमी मापा गया। वहीं दिन में धूप-छांव से उपजे गर्मी व उमस से लोग परेशान रहे। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो अभी भी भागलपुर समेत पूर्वी बिहार के जिलों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। ऐसे में अनुमान है कि अगले 48 घंटे में जहां हल्की उमस व गर्मी सताएगी तो वहीं 10 व 11 जून को धूल भरी आंधी के बीच हल्की बारिश होगी。 यह भी पढ़ें- सुबह में छाए रहे बादल फिर सूरज की तपिश ने छुड़ा दिए पसीनेतापमान में बदलाव ढाई डिसे उछला दिन का पारा तो पांच डिसे लुढ़का रात का पारा गुरुवार की सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.