अलसी के नव निर्मित मंदिर में विराजे महेश्वर देवता
विकासनगर, जून 29 -- साहिया, संवाददाता। कालसी ब्लॉक के अलसी गांव में सोमवार का दिन भक्ति और आस्था के अद्भुत संगम के रूप में याद किया जाएगा। लंबे समय की प्रतीक्षा के बाद गांव के आराध्य देव महेश्वर महाराज को विधिवत उनके नवनिर्मित मंदिर में स्थापित किया गया। गांव की विवाहित और अविवाहित बेटियों ने आस्था और भक्ति के प्रतीक स्वरूप महेश्वर महाराज को चांदी का धूनियार अर्पित किया, जो पूरे कार्यक्रम का आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर महेश्वर महाराज के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला 28 जून को हरिद्वार में शाही स्नान के साथ शुरू हुई। इसके बाद, 29 जून की सुबह यमुना घाट, हरिपुर में पवित्र स्नान संपन्न हुआ। शाही स्नान के उपरांत देव चिन्हों को सहिया लाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। यहां से देव चिन्हों न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.