नई दिल्ली, मार्च 10 -- असल मायने में जिस उम्र में क्रिकेटर का करियर शुरू होता है, उस उम्र में पाकिस्तान के एक क्रिकेटर ने खेल से दूर जाने का फैसला किया है। सियालकोट के क्रिकेटर शाहजेब भट्टी ने पाकिस्तान क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। शाहजेब भट्टी की उम्र इस समय सिर्फ 24 साल है। क्रिकेट जगत शाहजेब भट्टी के इस फैसले से सन्न है, क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट में चल रहे भ्रष्टाचार और पाकिस्तान क्रिकेट में हो रही राजनीति का मुद्दा उठाया है। शाहजेब भट्टी का अगला कदम क्या होगा और क्या वे किसी अन्य देश से खेलेंगे? इस पर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। शाहजेब भट्टी ने पॉलिटिक्स, करप्शन और घरेलू सिस्टम में स्ट्रक्चर की कमी का हवाला देते हुए पाकिस्तान क्रिकेट से दूर जाने का फैसला किया है। सियालकोट में जन्मे शाहजेब भट्टी ने कायदे-ए-आज़म ट्रॉफी 2024...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.