अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के संवेदनशील इलाके ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद में शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। लोगों ने देश में अमन-चैन व भाईचारा कायम रखने की दुआ मांगी। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। थाना पुलिस के अलावा पीएसी व आरएएफ मुस्तैद रही। शुक्रवार को अलविदा नमाज को लेकर सेक्टर स्कीम लागू करते हुए ड्यूटियां लगाई गईं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सुबह से ही पुलिस अलर्ट हो गई। दोपहर डेढ़ बजे ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज के लिए लोगों का आना शुरू हो गया। यहां एडिश्नल एसपी मयंक पाठक मौजूद रहे। कोतवाली नगर थाने के फोर्स के अलावा आरएएफ व पीएसी भी थी। इसी तरह जमालपुर मस्जिद समेत शहर की सभी मस्जिदों के बाहर भी पुलिस अलर्ट रही। नम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.