देवघर, मार्च 21 -- करौं। पवित्र माह रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी जुमातुल विदा के अवसर पर टेकरा, बुढ़ियाबाद, डूमरतर, नागादेरी, गंडुआ सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के मस्जिदों में अलविदा नमाज अता करने नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही नमाजियों की भीड़ मस्जिदों में पहुंचने लगी और जुमातुल विदा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अता की गई। नमाज के बाद सभी लोगों ने देश में अमन-चैन, भाईचारा और तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगी। जुमातुल अलविदा नमाज को लेकर विशेष व्यवस्था की गई थी। यहां नमाज अता करने के लिए बड़ी संख्या में रोजेदार और नमाजी पहुंचे। नमाज अता करने के बाद लोगों ने एक दूसरे से मुलाकात कर रमजान की मुबारकबाद दी और क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने की अपील की। मस्जिद के खतिब व इमाम मुफ्ती मौलाना परवेज मिस्बाही ने कहा कि जुमातुल विदा रमज़ान का सबस...